हिन्दी साहित्यिक पत्रकारिता


हिन्दी साहित्यिक पत्रकारिता

  • हिन्दी की प्रथम पत्रिका 'उदन्त मार्तंड' 30 मई 1826 ई० को कानपुर निवासी पं० जुगल किशोर के सम्पादकत्व में कलकत्ता से प्रकाशित हुई।
  • 'उदन्त मार्तंड' में खड़ी बोली का 'मध्यदेशीय भाषा' के नाम से उल्लेख किया गया है।
  • 'उदन्त मार्तंड' के प्रकाशन दिन को आधार मानकर 30 मई को 'राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस' मनाया जाता है।
  • कलकत्ता से सन् 1854 ई० में हिन्दी का पहला दैनिक समाचार पत्र 'सुधावर्षण' श्यामसुन्दर के सम्पादकत्व में निकला।
  • हिन्दी का पहला सुसंगठित दैनिक पत्र 'भारत मित्र' था।
  • हिन्दी की पहली हास्य व्यंग्य प्रधान पत्रिका 'मतवाला' थी।
  • हिन्दी भाषी क्षेत्र से प्रकाशित प्रथम पत्रिका 'बनारस' अख़बार थी।
  • हिन्दी के प्रमुख समाचार पत्र-पत्रिकाओं की रुपरेखा निम्नांकित है-
  • सन् 1826 से 1900 तक

    समाचार पत्र सम्पादक वर्ष प्रकार स्थान
    उदन्त मार्तण्ड जुगल किशोर 1826 साप्ताहिक कलकत्ता
    वंगदूत राजा राममोहन राय 1829 साप्ताहिक कलकत्ता
    प्रजामित्र 1834 साप्ताहिक कलकत्ता
    बनारस अख़बार राजा शिवप्रसाद सिंह 1845 साप्ताहिक बनारस
    मार्तण्ड मो० नासिरुद्दीन 1846 साप्ताहिक कलकत्ता
    मालवा अख़बार प्रेम नारायण 1849 साप्ताहिक मालवा
    सुधाकर बाबू तारामोहन मित्र 1850 साप्ताहिक काशी
    बुद्धि प्रकाश मुंशी सदासुखलाल 1852 साप्ताहिक आगरा
    समाचार सुधावर्षण श्यामसुन्दर सेन 1854 दैनिक कलकत्ता
    प्रजा हितैषी राजा लक्ष्मण सिंह 1855 आगरा
    तत्वबोधिनी पत्रिका 1865 बरेली
    ज्ञान प्रदायिनी पत्रिका नवीनचन्द्र राय 1867 मासिक लाहौर
    वृत्तान्त विलास 1867 मासिक जम्मू
    कविवचन सुधा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र 1868 मा., पा. सा. काशी
    जगत समाचार 1869 साप्ताहिक आगरा
    सुलभ समाचार 1871 साप्ताहिक कलकत्ता
    अल्मोड़ा अख़बार सदानन्द सलवास 1871
    हिन्दी दीप्ति प्रकाश कार्तिक प्रसाद खत्री 1872 कलकत्ता
    बिहार बंधु केशवराम भट्ट 1872 मासिक बांकीपुर
    चरणादि चंद्रिका 1873 साप्ताहिक बनारस
    हरिश्चन्द्र मैगजीन भारतेन्दु हरिश्चन्द्र 1873 मासिक बनारस
    बालाबोधिनी भारतेन्दु हरिश्चन्द्र 1874 मासिक बनारस
    सदादर्श श्रीनिवास दास 1874 मासिक काशी
    काशी पत्रिका बलदेव प्रसाद 1876 साप्ताहिक अलीगढ़
    भारत बन्धु तोताराम 1876 साप्ताहिक अलीगढ़
    भारत मित्र रुद्रदत्त 1877 कलकत्ता
    मित्र विलास कन्हैयालाल (पं गोपीनाथ) 1877 लाहौर
    हिन्दी प्रदीप बालकृष्ण भट्ट 1877 मासिक प्रयाग
    आय-दर्पण मुंशी बख्तावर सिंह 1877 शाहजहाँपुर
    कायस्थ समाचार 1878 मासिक इलाहाबाद
    आर्य मित्र 1878 मासिक बनारस
    सार सुधानिधि सदानन्द मिश्र 1878 साप्ताहिक कलकत्ता
    उचित वक्ता दुर्गाप्रसाद मिश्र 1878 साप्ताहिक कलकत्ता
    सज्जन कीर्ति सुधाकर वंशीधर 1879 उदयपुर
    भारत सुदशा प्रवर्तक गणेश प्रसाद 1879 फर्रुखाबाद
    क्षत्रिय पत्रिका 1880 मासिक बांकीपुर
    आनन्द कादंबिनी बदरीनारायण चौधरी 1881 मासिक मिर्जापुर
    देश हितैषी 1879 अजमेर
    भारतेन्दु पं० राधाचरण गोस्वामी 1884 वृन्दावन
    देवनागरी प्रचारक 1882 मेरठ
    दिनकर प्रकाश रामदास वर्मा 1883 लखनऊ
    धर्म दिवाकर देवी सहाय 1883 कलकत्ता
    प्रयाग समाचार देवकीनन्दन त्रिपाठी 1883
    ब्राह्मण प्रतापनारायण मिश्र 1883 मासिक कानपुर
    शुभ चिन्तक सीताराम 1883 जबलपुर
    समाचार मार्तंड लालचन्द्र शास्त्री 1883 जयपुर
    हिन्दोस्थान राजा रामपाल सिंह 1883 दैनिक इंग्लैण्ड
    काशी समाचार 1883 साप्ताहिक काशी
    इंदु 1883 मासिक लाहौर
    कान्यकुब्ज प्रकाश 1884 लखनऊ
    भारतोदय 1885 दैनिक कानपुर
    पीयूष प्रवाह अम्बिकादत्त व्यास 1884 काशी
    भारत जीवन रामकृष्ण वर्मा 1884 काशी
    कविकुलकंज दिवाकर रामनाथ शुक्ल 1884 बस्ती
    आर्यावर्त 1887 साप्ताहिक कलकत्ता
    रहस्य चन्द्रिका 1888 पाक्षिक बनारस
    हिन्दी बंगवासी 1890 साप्ताहिक कलकत्ता
    नागरी नीरद बदरीनारायण चौधरी 1893 साप्ताहिक मिर्जापुर
    साहित्य सुधानिधि 1894 मासिक काशी
    श्री वेंकटेश्वर समाचार 1895 साप्ताहिक बम्बई
    विद्या विनोद 1895 मासिक बांकीपुर
    नागरी प्रचारिणी पत्रिका वेणी प्रसाद 1896 त्रैमासिक काशी
    समस्यापूर्ति 1897 बांकीपुर
    रसिक पत्रिका 1897 साप्ताहिक कानपुर
    उपन्यास गोपालराम गहमरी 1898 मासिक काशी
    पण्डित पत्रिका 1898 मासिक काशी
    सरस्वती चिन्तामणि घोष 1900 मासिक काशी
    सुदर्शन देवकीनंदन एवं माधव 1900 मासिक काशी
  • 'मित्रविलास' पंजाब में प्रकाशित होने वाली हिन्दी की प्रथम पत्रिका है।
  • 'हिन्दोस्थान' 1885 ई० में कालाकांकर से प्रकाशित होने लगा।
  • 'सरस्वती' प्रथमतः काशी से प्रकाशित होती थी पुनः इलाहाबाद से प्रकाशित होने लगी। सन् 1902 में इसके सम्पादक श्यामसुन्दरदास थे तथा 1903 में इसके सम्पादक महावीरप्रसाद द्विवेदी बने।
  • 'हिन्दी प्रदीप' के मुख पृष्ठ पर लिखा रहता था-
    ''शुभ सरस देश सनेह पूरित प्रकट है आनन्द भरे''
  • आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने 'प्रजाहितैषी' का प्रकाशन वर्ष संवत् 1919 (1861 ई०) माना है जबकि अन्य विद्वानों (नगेन्द्र) ने इसका प्रकाशन वर्ष 1855 माना है।
  • सन् 1901 से 1938 तक

    समाचार पत्र सम्पादक वर्ष प्रकार स्थान
    समालोचक चन्द्रधर शर्मा गुलेरी 1902 मासिक जयपुर
    हितवाणी रुद्रदत्त शर्मा व सखाराम 1904 कलकत्ता
    देवनागर उमादत्तपति व यशोदानंदन 1907 मासिक कलकत्ता
    नृसिंह अम्बिकाप्रसाद वायपेयी 1845 साप्ताहिक कलकत्ता
    अभ्युदय मदनमोहन मालवीय 1907 साप्ताहिक प्रयाग
    इंदु अम्बिका प्रसाद गुप्त 1909 मासिक काशी
    कर्मयोगी सुन्दरलाल 1909 साप्ताहिक प्रयाग
    मर्यादा कृष्णकांत मालवीय 1909 मासिक प्रयाग
    मनोरंजन ईश्वरीप्रसाद शर्मा 1912 साप्ताहिक कानपुर
    प्रताप गणेशशंकर विद्यार्थी 1913 साप्ताहिक कानपुर
    प्रभा कालूरामजी 1913 मासिक खण्डवा
    पाटलिपुत्र काशीप्रसाद जायसवाल 1914 मासिक पटना
    कलकत्ता समाचार अमृतलाल चक्रवर्ती 1914 दैनिक कलकत्ता
    विश्वमित्र 1918 दैनिक कलकत्ता
    चाँद महादेवी वर्मा 1920 साप्ताहिक प्रयाग
    प्रभा बालकृष्ण शर्मा नवीन कानपुर
    माधुरी दुलारे लाल भार्गव 1922 लखनऊ
    सुधा दुलारे लाल भार्गव 1929 मासिक लखनऊ
    कल्याण गीताप्रेस से 1925 मासिक गोरखपुर
    विशाल भारत बनारसीदास चतुर्वेदी 1928 मासिक कलकत्ता
    हंस प्रेमचंद 1930 मासिक बनारस
    आदर्श शिवपूजन सहाय मासिक कलकत्ता
    मौजी शिवपूजन सहाय 1874 मासिक कलकत्ता
    समन्वय माधवानन्द 1922 मासिक कलकत्ता
    सरोज नवजादिक लाल श्रीवास्तव 1928 मासिक कलकत्ता
    साहित्य सन्देश बाबू गुलाबराय आगरा 1937 मासिक आगरा
    मतवाला महादेव प्रसाद सेठ 1923 साप्ताहिक कलकत्ता
    जागरण शिवपूजन सहाय 1932 साप्ताहिक बनारस
    भारत नन्ददुलारे वाजपेयी अर्ध साप्ता इलाहाबाद
    नवजीवन महात्मा गाँधी 1921 साप्ताहिक अहमदाबाद
    देश राजेन्द्र प्रसाद 1920 साप्ताहिक पटना
    कर्मवीर माखनलाल चतुर्वेदी और माधवराव सप्रे 1924 साप्ताहिक जबलपुर
    श्रीकृष्ण सन्देश लक्ष्मण नारायण गर्दे 1925 साप्ताहिक कलकत्ता
    सेनापति रामगोविन्द त्रिवेदी 1926 साप्ताहिक कलकत्ता
    हिन्दू पंच ईश्वरीदत्त शर्मा 1926 साप्ताहिक कलकत्ता
    भारत मित्र अम्बिका प्रसाद वाजपेयी 1919 दैनिक
    दैनिक विश्वामित्र 1916 दैनिक
    आज बाबू विष्णुराव पराड़कर 1920 दैनिक वाराणसी
    स्वतंत्र अंबिका प्रसाद वाजपेयी 1920 दैनिक कलकत्ता
  • 'मतवाला' पत्र का मोटो सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' ने लिखा था जो निम्न हैं-
    ''आमिय गरल शशि सीकर रविकर
    राग विराग भरा प्याला, पीते हैं जो साधक उनका प्यारा मतवाला।''
  • 'मतवाला' पत्रिका के दूसरे पृष्ठ पर अग्रांकित पंक्तियों छपती थीं-
    खींचो न कमानों को न तलवार निकालो,
    जब तोप मुक़ाबित हो तो अख़बार निकालो।
  • 'चलती चक्की', 'चंडूखाने की गप' तथा 'रंगरुटों की फौज' मतवाला पत्रिका के स्थायी स्तम्भ थे।
  • 'मतवाला' के सम्पादन विभाग में निराला, शिवपूजन सहाय, नवजादिक लाल श्रीवास्तव तथा पाण्डेय बेचन शर्मा 'उग्र' भी थे।
  • 'कर्मवीर' का पत्रिका आदर्श वाक्य निम्नांकित था-
    ''कर्म है अपना जीवन प्राण, कर्म पर हो जाओ बलिदान''
  • 'हिन्दू पंच' पत्रिका का आदर्श वाक्य निम्नांकित था-
    लज्जा रखने को हिन्दू भी, हिन्दू नाम बचाने को।
    आया हिन्दू पंच हिन्द में, हिन्दू जाति जगाने को।।
  • 'चाँद' पत्रिका का प्रकाशन सन् 1923 ई० से रामरख सहगल और चंडी प्रसाद 'हृदयेश' के सम्पादन में मासिक पत्र के रूप में होने लगा।
  • 'प्रभा'पत्रिका में प्रकाशित 'भावों की भिडन्त' शीर्षक लेख में निराला की कविताओं को रवीन्द्रनाथ ठाकुर की नकल कहा गया।